मंगलवार, 3 अप्रैल 2012

बच्चों ने भी बचपन पीछे छोड़ दिया ...

जंगल जाने की जो हिम्मत रखते हैं
 काँटों की परवाह कहाँ वो करते हैं

 पुरखे हम से दूर कहाँ रह पाते हैं
 बच्चों की परछाई में ही दिखते हैं

 साहिल पर कितने पत्थर मिल जाएँगे
 मोती तो गहरे जा कर ही मिलते हैं

 दो आँसू तूफान खड़ा कर देते हैं
 कहने को बस आँखों में ही पलते हैं

 कलियों को इन पेड़ों पर ही रहने दो
 गुलदस्ते में फूल कहाँ फिर खिलते हैं

 तू तू मैं मैं होती है अब आपस में
 गलियों में तंदूर कहाँ अब जलते हैं

 बच्चों ने भी बचपन पीछे छोड़ दिया
 कंप्यूटर की बातें करते रहते हैं

कहते हैं गुरु बिन गत नहीं ... उपरोक्त गज़ल में भी कुछ शेरों में दोष है और उसको गुरुदेव पंकज सुबीर जी की पारखी नज़र ने देख लिया ... उनका बहुत बहुत आभार गज़ल को इस नज़रिए से देखने का ... यहां मैं शेर के दोष और उनके सुझाव और विश्लेषण को लिख रहा हूँ जिससे की मेरे ब्लॉग को पढ़ने वालों को भी गज़ल की बारीकियां समझने का मौका मिलेगा ...

जंगल जाने की जो हिम्मत रखते हैं
 काँटों की परवाह कहाँ वो करते हैं ( मतले में ईता का दोष बन रहा है किन्‍तु ये छोटी ईता है जिसे हिंदी में मान्‍य किया गया है । मतले के दोनों काफियों में रखते और करते में जो ‘ते’ है वो शब्‍द से हटने के बाद भी मुकम्‍मल शब्‍द ‘रख’ और ‘कर’ बच रहे हैं । इसका मतलब ‘ते’ रदीफ हो गया है । तो अब रदीफ केवल ‘हैं’ नहीं होकर ‘ते हैं’ हो गया है । बचे हुए ‘रख’ और ‘कर’ समान ध्‍वनि वाले शब्‍द अर्थात काफिया होने की शर्त पर पूरा नहीं उतर रहे हैं । खैर ये छोटी ईता है सो इसे हिंदी में माफ किया गया है । मगर वैसे ये है दोष ही । ) 

 पुरखे हम से दूर कहाँ रह पाते हैं ( रदीफ और काफिये की ध्‍वनियों को मतले के अलावा किसी दूसरे शेर के मिसरा उला में नहीं आना चाहिये हुस्‍ने मतला को छोड़कर । तो इसको यूं किया जा सकता है ‘दूर कहां रह पाते हैं पुरखे हमसे’)
 बच्चों की परछाई में ही दिखते हैं

 दो आँसू तूफान खड़ा कर देते हैं ( इसमें आाखिर में रदीफ का दोहराव और काफिये की ध्‍वनि का दोहराव है इसको यूं करना होगा ‘कर देते हैं दो आंसू तूफान खड़़ा ) 
 कहने को बस आँखों में ही पलते हैं

 तू तू मैं मैं होती है अब आपस में ( रदीफ की ध्‍वनि आ रही है इसको यूं करना होगा ‘आपस में होती है तू तू मैं मैं अब’ )
 गलियों में तंदूर कहाँ अब जलते हैं

79 टिप्‍पणियां:

dheerendra ने कहा…

बच्चों ने भी बचपन पीछे छोड़ दिया
कंप्यूटर की बातें करते रहते हैं
बहुत बढ़िया रचना,सुंदर अभिव्यक्ति,बेहतरीन पोस्ट,....

MY RECENT POST...काव्यान्जलि ...: मै तेरा घर बसाने आई हूँ...

राजेश उत्‍साही ने कहा…

बच्‍चे समय से पहले युवा हो रहे हैं।

expression ने कहा…

बहुत प्यारी रचना सर.............

हर पंक्ति कोमल भाव से सजी........

पुरखे हम से दूर कहाँ रह पाते हैं
बच्चों की परछाई में ही दिखते हैं...

बहुत सुन्दर.

सादर
अनु

Kewal Joshi ने कहा…

सुन्दर कविता.

वन्दना ने कहा…

साहिल पर कितने पत्थर मिल जाएँगे
मोती तो गहरे जा कर ही मिलते हैं

दो आँसू तूफान खड़ा कर देते हैं
कहने को बस आँखों में ही पलते हैं

बहुत उम्दा प्रस्तुति ।

veerubhai ने कहा…

तू तू मैं मैं होती है अब आपस में
गलियों
में तंदूर कहाँ अब जलते हैं
सामाजिक परिवर्तन की टोह लेती ग़ज़ल .

रंजना [रंजू भाटिया] ने कहा…

waah बहुत सही लिखा है सुन्दर गजल बहुत पसंद आई यह ..

Mamta Bajpai ने कहा…

कलियों को इन पेड़ों पर ही रहने दो
गुलदस्ते में फूल कहाँ फिर खिलते हैं
bahut khub

shikha varshney ने कहा…

पुरखे हम से दूर कहाँ रह पाते हैं
बच्चों की परछाई में ही दिखते हैं
अच्छी लगीं ये पंक्तियाँ.
सुन्दर गज़ल.

G.N.SHAW ने कहा…

दो आँसू तूफान खड़ा कर देते हैं
कहने को बस आँखों में ही पलते हैं -- बहुत गहरी पैठ ! बधाई

शिखा कौशिक ने कहा…

SACH KAHA HAI AAPNE ...AJ BACHCHON ME BHOLAPAN KAHIN KHO GAYA HAI ...SARTHAK RACHNA .AABHAR


YE HAI MISSION LONDON OLYMPIC-LIKE THIS PAGE AND SHOW YOUR PASSION OF INDIAN HOCKEY -NO CRICKET ..NO FOOTBALL ..NOW ONLY GOAL !

S.M.HABIB (Sanjay Mishra 'Habib') ने कहा…

पुरखे हम से दूर कहाँ रह पाते हैं
बच्चों की परछाई में ही दिखते हैं

सुन्दर गजल...
सादर.

Sonal Rastogi ने कहा…

साहिल पर कितने पत्थर मिल जाएँगे
मोती तो गहरे जा कर ही मिलते हैं
खूबसूरत तरीके से सारी बातें कही है आपने

Kailash Sharma ने कहा…

तू तू मैं मैं होती है अब आपस में
गलियों में तंदूर कहाँ अब जलते हैं

...बहुत खूब! हरेक शेर जीवन की सच्चाई दर्शाता...बेहतरीन गज़ल

सदा ने कहा…

वाह ...बहुत ही खूब लिखा है आपने ..हर शब्‍द गहरे उतरते हुए
कल 04/04/2012 को आपकी यह पोस्ट नयी पुरानी हलचल पर लिंक की जा रही हैं.

आपके सुझावों का स्वागत है .धन्यवाद!


... अच्छे लोग मेरा पीछा करते हैं .... ...

रश्मि प्रभा... ने कहा…

पुरखे हम से दूर कहाँ रह पाते हैं
बच्चों की परछाई में ही दिखते हैं

साहिल पर कितने पत्थर मिल जाएँगे
मोती तो गहरे जा कर ही मिलते हैं... bahut badhiya

इमरान अंसारी ने कहा…

बहुत खुबसूरत ग़ज़ल.....हर शेर उम्दा।

क्षितिजा .... ने कहा…

बेहतरीन ग़ज़ल ...

कलियों को इन पेड़ों पर ही रहने दो
गुलदस्ते में फूल कहाँ फिर खिलते हैं... waah .. !!

साहिल पर कितने पत्थर मिल जाएँगे
मोती तो गहरे जा कर ही मिलते हैं... bahut khoob ... !!

रविकर ने कहा…

बुधवारीय चर्चा मंच पर है
आप की उत्कृष्ट प्रस्तुति ।

charchamanch.blogspot.com

Dr.NISHA MAHARANA ने कहा…

कलियों को इन पेड़ों पर ही रहने दो
गुलदस्ते में फूल कहाँ फिर खिलते हैं mere dil ki bat kah di ho jaise....

संजय भास्कर ने कहा…

सुन्दर गजल बहुत ही लाजवाब

Amrita Tanmay ने कहा…

गहरे जा कर निकाली गयी -- मोती सरीखी नज़्म..

ashish ने कहा…

जिंदगी की हर छोटी बात को आप सहजता से रेखांकित कर देते है. सुँदर .

रचना दीक्षित ने कहा…

पुरखे हम से दूर कहाँ रह पाते हैं
बच्चों की परछाई में ही दिखते हैं

बहुत सुंदर बात कही और सच भी है. बधाई इस सुंदर गज़ल के लिये.

Saras ने कहा…

पुरखे हम से दूर कहाँ रह पाते हैं
बच्चों की परछाई में ही दिखते हैं
बहुत ही सुन्दर बात कही है आपने .....

डॉ टी एस दराल ने कहा…

साहिल पर कितने पत्थर मिल जाएँगे
मोती तो गहरे जा कर ही मिलते हैं

बहुत सुन्दर बात कही है ,लेकिन
मोती चुनने का साहस बहुत कम करते हैं ।

मुकेश पाण्डेय चन्दन ने कहा…

bahut hi sundar aur dil chhoo lene wali gazlein . behtareen prastuti

डॉ॰ मोनिका शर्मा ने कहा…

तू तू मैं मैं होती है अब आपस में
गलियों में तंदूर कहाँ अब जलते हैं

Sajha jeevan kahan dikhta hai ab..... sunder panktiyan

***Punam*** ने कहा…

जंगल जाने की जो हिम्मत रखते हैं
काँटों की परवाह कहाँ वो करते हैं

कलियों को इन पेड़ों पर ही रहने दो
गुलदस्ते में फूल कहाँ फिर खिलते हैं

जीवन की सच्चाई...
सुंदर गज़ल....!

डॉ. रूपचन्द्र शास्त्री मयंक (उच्चारण) ने कहा…

वाह बहुत उम्दा प्रस्तुति!
अब शायद 3-4 दिन किसी भी ब्लॉग पर आना न हो पाये!
उत्तराखण्ड सरकार में दायित्व पाने के लिए भाग-दौड़ में लगा हूँ!
बृहस्पतिवार-शुक्रवार को दिल्ली में ही रहूँगा!

Udan Tashtari ने कहा…

बच्चों ने भी बचपन पीछे छोड़ दिया
कंप्यूटर की बातें करते रहते हैं

-बात सही है...बचपना जल्दी छूट रहा है आजकल!!

Suman ने कहा…

साहिल पर कितने पत्थर मिल जाएँगे
मोती तो गहरे जा कर ही मिलते हैं
vaah kya khubsurat hai !

Vaanbhatt ने कहा…

बहुत खूब कही...मज़ा आ गया...

बच्चों के छोटे हांथों को चाँद सितारे छूने दो...
चार किताबें पढ़ कर ये भी हम जैसे हो जायेंगे...

प्रवीण पाण्डेय ने कहा…

हम तो बचपन में बहुत कम में ही प्रसन्न हो जाते थे।

संतोष त्रिवेदी ने कहा…

बदलते हुए समय में हम कित्ता पीछे रह गए हैं...!

Devendra Gautam ने कहा…

भाई दिगंबर नासवा जी!
ये अशआर हैं या समंदर की गहराई से चुने हुए नायब मोती...?....ये ग़ज़ल है या मोतियों की माला..?

केवल राम : ने कहा…

दो आँसू तूफान खड़ा कर देते हैं
कहने को बस आँखों में ही पलते हैं

सच्ची बात और अच्छी बात ...!

Dr.Nidhi Tandon ने कहा…

साहिल पर कितने पत्थर मिल जाएँगे
मोती तो गहरे जा कर ही मिलते हैं

दो आँसू तूफान खड़ा कर देते हैं
कहने को बस आँखों में ही पलते हैं

कलियों को इन पेड़ों पर ही रहने दो
गुलदस्ते में फूल कहाँ फिर खिलते हैं....बेहद खूबसूरत!!

udaya veer singh ने कहा…

साहिल पर कितने पत्थर मिल जाएँगे
मोती तो गहरे जा कर ही मिलते हैं

सुन्दर रचना मनोभावों का प्रतिरूप बनकर बहती हुयी

हरकीरत ' हीर' ने कहा…

बच्चों ने भी बचपन पीछे छोड़ दिया
कंप्यूटर की बातें करते रहते हैं

हा...हा....हा....
सही कहा....

हर बार की तरह एक उम्दा गजल ....

Rajesh Kumari ने कहा…

guldaste me phool kahan khilte hain....vaah
bachche computer ki baate karte hain
.....vaah
sabhi sher lajabaab.

Anupama Tripathi ने कहा…

साहिल पर कितने पत्थर मिल जाएँगे
मोती तो गहरे जा कर ही मिलते हैं

बहुत गहन अभिव्यक्ति है ..
एक एक शब्द ...चुन-चुन कर भाव से भरा ...
बहुत सुंदर लगी रचना ...!!
शुभकामनायें ...!!

संध्या शर्मा ने कहा…

बहुत से परिवर्तन आ गए हैं आम जीवन में लेकिन ये भी सच है...
पुरखे हम से दूर कहाँ रह पाते हैं
बच्चों की परछाई में ही दिखते हैं
बहुत सुन्दर भाव... आभार

चला बिहारी ब्लॉगर बनने ने कहा…

इन अशार की बातें अब हम क्या बोलें
तन्हाई में जुगनू लगते हैं!

ऋता शेखर मधु ने कहा…

कलियों को इन पेड़ों पर ही रहने दो
गुलदस्ते में फूल कहाँ फिर खिलते हैं.

साहिल पर कितने पत्थर मिल जाएँगे
मोती तो गहरे जा कर ही मिलते हैं.

बेहद खूबसूरत...

यशवन्त माथुर (Yashwant Mathur) ने कहा…

बहुत खूब सर!


सादर

अरुण चन्द्र रॉय ने कहा…

सुन्दर ग़ज़ल... हर शेर नई बात कह रही है... बहुत खूब..

कविता रावत ने कहा…

बच्चों ने भी बचपन पीछे छोड़ दिया
कंप्यूटर की बातें करते रहते हैं
..mere ghar mein yahi haal hai.. computer kya khola ko bachhe pahle taiyar baithne ke liye...
..computer aur cartoon uff puchho nahi....
bahut badiya chintan karati prastuti..

anju(anu) choudhary ने कहा…

बच्चों ने भी बचपन पीछे छोड़ दिया
कंप्यूटर की बातें करते रहते हैं .....वाह बहुत खूब



और हम अब भी अपने बचपन को याद करते हैं

vikram7 ने कहा…

बच्चों ने भी बचपन पीछे छोड़ दिया
कंप्यूटर की बातें करते रहते हैं
वाह अति सुन्दर

संगीता स्वरुप ( गीत ) ने कहा…

तू तू मैं मैं होती है अब आपस में
गलियों में तंदूर कहाँ अब जलते हैं

अब वो अपनापन ही कहाँ रहा ... बहुत खूबसूरत गजल

शिवम् मिश्रा ने कहा…

बच्चे अब बच्चे रहे कहाँ ... ???


इस पोस्ट के लिए आपका बहुत बहुत आभार - आपकी पोस्ट को शामिल किया गया है 'ब्लॉग बुलेटिन' पर - पधारें - और डालें एक नज़र - कब तक अस्तिनो में सांप पालते रहेंगे ?? - ब्लॉग बुलेटिन

प्रतिभा सक्सेना ने कहा…

जीवन से समाप्त होती जा रही स्वाभाविकता और उसकी जगह लेती जा रही कृत्रिम व्यस्तता !

smt. Ajit Gupta ने कहा…

कम्‍प्‍यूटर की ही बाते करते रहते हैं के स्‍थान पर यदि यह होता - कम्‍प्‍यूटर में ही बातें करते रहते हैं तो ज्‍यादा सार्थक हो जाता। अच्‍छी रचना के लिए बधाई।

M VERMA ने कहा…

सामाजिक सरोकार युक्त रचना
बहुत सुन्दर

पंछी ने कहा…

sach bachpan ab bachpan nahi raha..

welcome to my new post: बलि

Pradeep ने कहा…

दिगंबर जी प्रणाम !
सुन्दर विचारों के साथ-साथ हम नौसिखियों बहुत कुछ सीखने को मिला ... धन्यवाद ...
आगे भी छंद रचना से सम्बन्धित जानकारियाँ साँझा करते रहिएगा ...

प्रदीप

Prem Farukhabadi ने कहा…

Rachna sachmuch man ko bhayi hai.badhai!

डॉ. जेन्नी शबनम ने कहा…

बहुत अच्छी रचना, समीक्षा भी बहुत अच्छी. शुभकामनाएँ.

Maheshwari kaneri ने कहा…

पुरखे हम से दूर कहाँ रह पाते हैं
बच्चों की परछाई में ही दिखते हैं...बहुत सुन्दर भावपूर्ण रचना...

Suman ने कहा…

इतनी सारी बारिकिया फिर भी मेरी समझ से बाहर है !
मै तो गजल लिखने की बात भी सोच नहीं सकती !

veerubhai ने कहा…

गुरु और चेला दोनों ही दीक्षित लगते हैं .अच्छी रचना .शिष्य भाव से जीना जीवन की सबसे बड़ी ख़ुशी है उपलब्धि भी है ..

क्षितिजा .... ने कहा…

aapki ye post maine bookmark kar li hai ... bahut waqt se gazal likhna seekhne ki koshish kar rahi hoon ... magar kamyaabi haasil nahi hui hai ... appki post madadgaar hogi ... shukriya ...

सतीश सक्सेना ने कहा…

बहुत खूबसूरत भाव हैं अंदाज़ और भी प्यारा लगा !
पंकज सुबीर को सादर

आशा जोगळेकर ने कहा…

आपकी यह पोस्ट खूबसूरत तो है ही गज़ल का व्याकरण भी समझा रही है ।
इसकी बारीकियां नकल करके लो जा रही हूँ ।

Vishaal Charchchit ने कहा…

आपने अपनी ग़ज़ल की कमियों और उनके दूर करने के तरीकों का ज़िक्र करके अपनी इस पोस्ट को यादगार बना दिया है........!!!

V!Vs ने कहा…

दो आँसू तूफान खड़ा कर देते हैं
कहने को बस आँखों में ही पलते हैं
sach........

रश्मि प्रभा... ने कहा…

http://bulletinofblog.blogspot.in/2012/04/3.html#comments

परमजीत सिहँ बाली ने कहा…

सुन्दर रचना है।

vandana ने कहा…

बहुत सुन्दर विचारावली और साथ में गुरु जी की टिप्पणी ...कुछ सीखने को मिला ..आभार

mahendra verma ने कहा…

साहिल पर कितने पत्थर मिल जाएँगे
मोती तो गहरे जा कर ही मिलते हैं

बहुत खूब, नासवा साहब, बहुत खूब..!
दमदार ग़ज़ल लिखी है आपने।

Sawai Singh Rajpurohit ने कहा…

बहुत खूबसूरत भाव हैं ....सुन्दर कविता.

प्रेम सरोवर ने कहा…

बहुत ही भावपूर्ण प्रस्तुति । मेरे पोस्ट पर आपका इंतजार रहेगा । धन्यवाद ।

dinesh aggarwal ने कहा…

गजल भी अधिक खू्बसूरत गजल के भाव....

abhi ने कहा…

कुछ कुछ चीज़ें समझ में आई आपकी ये पोस्ट पढ़ने के बाद..मुझे तो गज़ल लिखना आता ही नहीं, लेकिन बहुत ख्वाहिश होती है गज़ल लिखने की, जब आप जैसे शायर के लाजवाब शेर पढता हूँ तो...

shashi purwar ने कहा…

namaskar nasva ji
bahut sunder gajal , waah hardik badhai . shabdo ka her pher aapki batayi gajal ka roop hi badal deta hai . sunder gajal ke liye aapko hardik badhai .

aapka bahut -bahut abhar aapne matra dosh , latif ke bare me yahan jankari di , bahut kaam ki hai . sach mai jab hum antas me gungunate hai to kai baar wah sahi lagta hai par takniki drusti se bahut si barikio par dhyan dena jaroori hai . aajkal mai bhi gajal likhne ka prayas kar rahi hoon , par abhi tak geet hi likh rahi hoon , aaj bahut se concept clear ho gaya . aapse anirodh hai ki isi tarah aage bhi is tarah ki jankai hamare liye uplabdh karaye .

mera geet -harsingar -2 nayi post hai .

Kewal Joshi ने कहा…

"साहिल पर कितने पत्थर मिल जाएँगे
मोती तो गहरे जा कर ही मिलते हैं"...

सुन्दर गजल...

sm ने कहा…

कलियों को इन पेड़ों पर ही रहने दो
गुलदस्ते में फूल कहाँ फिर खिलते हैं
सुन्दर गजल

veerubhai ने कहा…

‘दूर कहां रह पाते हैं पुरखे हमसे’)
बच्चों की परछाई में ही दिखते हैं
कर देते हैं दो आंसू तूफ़ान खडा ,

पलने को तो आँखों में ही पलते हैं .

लाज़वाब है यह संशोधन वैसे भी सांगीतिकता यहाँ ज्यादा है .